CG Lightning Strike: मनेन्द्रगढ़ जिले के खड़गवां ब्लॉक में आकाशीय बिजली गिरने से अलग-अलग स्थानों पर तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग झुलस गए। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।![]()
धान रोपाई और मवेशी चराने के दौरान हादसा
जानकारी के अनुसार, शिवपुर गांव में धान रोपाई के दौरान अचानक आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ग्राम पंचायत मंगोरा में मवेशी चराने गए एक चरवाहे की भी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से जान चली गई।
5 लोग अस्पताल में भर्ती
हादसे में पांच अन्य लोग भी आकाशीय बिजली की चपेट में आकर झुलस गए। सभी घायलों को उपचार के लिए खड़गवां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई शुरू की। इसके बाद मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। घटना के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।



