28 February Rashifal: कौन-सी राशि के लिए कैसा रहेगा शुक्रवार? पढ़ें सभी 12 राशियों का हाल…

Aaj Ka Rashifal 28 February Horoscope: आज फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। ग्रहों की चाल कुछ राशियों के लिए लाभकारी तो कुछ के लिए सावधान रहने की ओर इशारा कर रही है। कुछ जातकों को आर्थिक लाभ के बेहतरीन अवसर मिल सकते हैं, वहीं कुछ को अपने स्वास्थ्य और संबंधों पर ध्यान देने की ज़रूरत है। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल।

ग्रहों की स्थिति:

गुरु – वृषभ राशि में

मंगल – मिथुन राशि में

केतु – कन्या राशि में

शुक्र, शनि, चंद्रमा – कुंभ राशि में

बुध, शुक्र, राहु – मीन राशि में

राशिफल

मेष (Aries)
स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें, सिर दर्द और नेत्र पीड़ा हो सकती है। आय में उतार-चढ़ाव रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम है। यात्रा में कष्ट संभव है। हरी वस्तु का दान करें, शुभ रहेगा।

वृषभ (Taurus)
नए व्यापार की शुरुआत टालें। कोर्ट-कचहरी के मामलों से बचें। स्वास्थ्य और संतान की स्थिति थोड़ी कमजोर है। व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन (Gemini)
अपमानित होने का भय है। यात्रा कष्टकारी हो सकती है। स्वास्थ्य और प्रेम मध्यम रहेगा। व्यापार ठीक-ठाक चलेगा। गणेश जी की आराधना करें।

कर्क (Cancer)

दिन प्रतिकूल हो सकता है। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। प्रेम और संतान की स्थिति ठीक है। व्यापार मध्यम रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह (Leo)

जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं। खुद की सेहत का भी ध्यान रखें। प्रेम और संतान ठीक हैं। व्यापार सामान्य रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या (Virgo)

शत्रुओं पर हावी रहेंगे, लेकिन मानसिक अशांति बनी रह सकती है। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति ठीक है। व्यापार सामान्य रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करें।

तुला (Libra)

मानसिक दबाव बना रहेगा। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम संबंधों में विवाद से बचें। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। व्यापार सामान्य रहेगा। हरी वस्तु अपने पास रखें।

वृश्चिक (Scorpio)

गृह क्लेश के योग हैं। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी ठीक चलेगा, लेकिन विवादों से बचें। नीली वस्तु का दान करें।

धनु (Sagittarius)

अपनों की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। व्यापार में मध्यम स्थिति रहेगी। प्रेम और संतान की स्थिति में सुधार होगा। लाल वस्तु पास रखें।

मकर (Capricorn)

धन हानि की संभावना है। परिवार में मतभेद हो सकता है। वाहन और निवेश में सावधानी बरतें। प्रेम और संतान की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। काली जी को प्रणाम करें।

कुंभ (Aquarius)

घबराहट और बेचैनी बनी रहेगी। स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। व्यापार सामान्य रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन (Pisces)

अज्ञात भय और बेचैनी महसूस हो सकती है। सिर दर्द और नेत्र पीड़ा संभव है। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार में मध्यम स्थिति रहेगी। शिवजी का जलाभिषेक करें, शुभता बढ़ेगी।

उपाय और सलाह:

हरी, लाल और नीली वस्तुओं का दान करना शुभ रहेगा।

शिवजी, गणेश जी और शनिदेव की आराधना से लाभ मिलेगा।

स्वास्थ्य और संबंधों में संतुलन बनाए रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *