Raipur Party: रायपुर में पूल पार्टी का पोस्टर वायरल, 4999 रुपए में एंट्री

Raipur Party:

Raipur Party: रायपुर में एक बार फिर सोशल मीडिया पर कथित प्राइवेट पूल पार्टी का पोस्टर वायरल होने से हलचल मच गई है। वायरल पोस्टर में 4,999 रुपए एंट्री फीस लेकर एक सीक्रेट स्थान पर पूल पार्टी आयोजित करने का दावा किया गया है। पोस्टर सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।tcw

पोस्टर में क्या है?

वायरल पोस्टर में मॉडल्स और एक्ट्रेस के साथ इंटरेक्शन, सीमित मेहमानों की एंट्री और भुगतान के बाद आयोजन स्थल की लोकेशन साझा करने का दावा किया गया है। पोस्टर के अनुसार पार्टी में शामिल होने के लिए 4,999 रुपए एंट्री फीस तय की गई है।

Raipur Party:

सीक्रेट लोकेशन की बात

पोस्टर की सबसे खास बात यह है कि आयोजन स्थल का नाम और पता सार्वजनिक नहीं किया गया है। दावा किया गया है कि भुगतान करने के बाद ही संबंधित लोगों को पार्टी की लोकेशन भेजी जाएगी। इसी वजह से पोस्टर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

आयोजकों और सोशल मीडिया अकाउंट की जांच

पुलिस यह जांच कर रही है कि वायरल पोस्टर वास्तविक है या केवल प्रचार के उद्देश्य से तैयार कर प्रसारित किया गया है। इसके साथ ही पोस्टर साझा करने वाले सोशल मीडिया अकाउंट और उससे जुड़े लोगों की जानकारी भी जुटाई जा रही है। यदि इस तरह का कोई आयोजन प्रस्तावित है तो उसके लिए संबंधित विभागों से आवश्यक अनुमति ली गई है या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है। पुलिस आयोजन स्थल और आयोजकों की पहचान करने में भी जुटी हुई है।

बजरंग दल ने जताई आपत्ति

कथित पूल पार्टी को लेकर बजरंग दल ने आपत्ति जताई है। संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि रायपुर में पहले भी इस तरह के पोस्टर सामने आ चुके हैं। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि इस तरह का कोई आयोजन किया गया तो उसका विरोध किया जाएगा। फिलहाल पुलिस वायरल पोस्टर की प्रामाणिकता, आयोजकों की पहचान और कथित आयोजन से जुड़े सभी तथ्यों की जांच कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *