CG Train Cancelled: छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 8 ट्रेनें रद्द, इन 2 दिनों नहीं चलेंगी गाड़ियां; देखें लिस्ट-

CG Train Cancelled

CG Train Cancelled: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में भाटापारा और हथबंध स्टेशनों के बीच तीसरी लाइन सेक्शन पर ऑटो सिग्नलिंग कमीशनिंग के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा। इसके चलते 22 और 23 जुलाई को बिलासपुर, रायपुर, कोरबा और गेवरा रोड रूट की 8 मेमू और पैसेंजर ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।tc

रेलवे प्रशासन के अनुसार बिलासपुर रेलवे जोन में आधारभूत ढांचे के विकास का कार्य तेजी से किया जा रहा है। तीसरी लाइन का निर्माण भी इसी परियोजना का हिस्सा है। इस कार्य के पूरा होने के बाद ट्रेनों के संचालन में सुधार और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलने की उम्मीद है।

 

CG Trains Cancelled

रद्द होने वाली ट्रेनें

• 22 जुलाई को गाड़ी संख्या 68728 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
• 22 जुलाई को गाड़ी संख्या 68734 बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
• 22 जुलाई को गाड़ी संख्या 68733 गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
• 22 जुलाई को गाड़ी संख्या 68719 बिलासपु-रायपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
• 22 जुलाई को गाड़ी संख्या 58203 कोरबा-रायपुर पैसेंजर रद्द रहेगी।
• 22 जुलाई को गाड़ी संख्या 58204 रायपुर-कोरबा पैसेंजर रद्द रहेगी।
• 22 जुलाई को गाड़ी संख्या 68746 रायपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
• 23 जुलाई को गाड़ी संख्या 68745 कोरबा-रायपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।

Train

झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू के संचालन में भी बदलाव

22 जुलाई को गाड़ी संख्या 68862/68861 झारसुगुड़ा-गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू केवल बिलासपुर स्टेशन तक ही चलेगी। यह ट्रेन बिलासपुर स्टेशन पर ही समाप्त होगी और वहीं से वापस रवाना होगी। इस दौरान बिलासपुर-गोंदिया-बिलासपुर के बीच इसका संचालन रद्द रहेगा।

CG Train Cancelled: आज और कल छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 8 ट्रेनें रद्द, देखें लिस्ट-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *