CG Teacher Vacancy: अतिथि शिक्षकों की बंपर भर्ती, 35 हजार तक सैलरी; जल्दी करें आवेदन

CG Teacher Vacancy: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय भोरिंग में शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए अतिथि शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। यह नियुक्ति वैकल्पिक व्यवस्था के तहत अस्थायी रूप से की जाएगी। पात्र अभ्यर्थियों का चयन वॉक-इन-इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा।

CG Teacher Vacancy: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय भोरिंग में शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए अतिथि शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। यह नियुक्ति वैकल्पिक व्यवस्था के तहत अस्थायी रूप से की जाएगी। पात्र अभ्यर्थियों का चयन वॉक-इन-इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा।tc

20 जुलाई को वॉक-इन-इंटरव्यू

विद्यालय प्रबंधन के अनुसार पीजीटी इतिहास और पीजीटी भूगोल के एक-एक पद सहित कुल दो रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी 20 जुलाई 2026 को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय भोरिंग में आयोजित वॉक-इन-इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं।

Job Fair

35 हजार सैलरी

चयनित अभ्यर्थियों को एनईएसटीएस के निर्धारित मानकों के अनुसार पूर्ण योग्यता होने पर 35 हजार रुपए प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा। भर्ती से संबंधित शैक्षणिक योग्यता, नियम एवं शर्तें, आवेदन प्रारूप और अन्य जानकारी सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग महासमुंद के सूचना पटल तथा जिले की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

Cg Job

ये दस्तावेज जरुरी

इंटरव्यू में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को सभी मूल शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, पहचान पत्र, अनुभव प्रमाण-पत्र (यदि लागू हो) तथा सभी दस्तावेजों की स्वप्रमाणित प्रतियां साथ लानी होंगी। दस्तावेजों के सत्यापन के बाद ही अभ्यर्थियों को चयन प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *