CG Monsoon Session 2026: दवा खरीद पर विधानसभा में हंगामा, गुजरात में बैन दवाएं छत्तीसगढ़ में क्यों खरीदी गई ?

CG Monsoon Session 2026: छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन नकटी गांव में हुई बुलडोजर कार्रवाई का मामला सदन में गूंजा। शून्यकाल के दौरान कांग्रेस ने इस मुद्दे पर स्थगन प्रस्ताव लाते हुए सरकार से चर्चा और जवाब की मांग की। हालांकि अध्यक्ष ने प्रस्ताव अस्वीकार कर दिया, जिसके बाद विपक्षी विधायकों ने सदन के गर्भगृह में पहुंचकर नारेबाजी की। हंगामे के बाद सभी कांग्रेस विधायकों को निलंबित कर दिया गया।

CG Monsoon Session 2026: छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र में सरकारी अस्पतालों के लिए दवा खरीद का मुद्दा चर्चा का केंद्र रहा। यूनिक्योर इंडिया लिमिटेड से खरीदी गई एस्पिरिन दवा को लेकर विपक्ष ने सरकार को घेरा और दवा खरीद प्रक्रिया के साथ गुणवत्ता नियंत्रण पर सवाल उठाए। इस पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने सदन में स्पष्ट किया कि गुजरात में प्रतिबंधित बैच की कोई दवा छत्तीसगढ़ में नहीं खरीदी गई है।tc

प्रश्नकाल के दौरान विधायक अटल श्रीवास्तव ने अमानक दवाओं के मामले में सरकार से जवाब मांगा। उन्होंने पूछा कि जिस कंपनी की दवाओं को गुजरात में प्रतिबंधित किया गया था, उसी कंपनी से छत्तीसगढ़ में किन परिस्थितियों में और कितनी मात्रा में दवाएं खरीदी गईं। विपक्ष ने आरोप लगाया कि मरीजों की जान जोखिम में डालकर ऐसी दवाओं की खरीद की गई।

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने जवाब देते हुए बताया कि 25 मार्च 2026 को छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन को गुजरात से सूचना प्राप्त हुई थी। उन्होंने कहा कि राज्य में खरीदी गई एस्पिरिन 75 मिलीग्राम अनकोटेड दवा का बैच गुजरात में प्रतिबंधित किए गए बैच से पूरी तरह अलग था। इसलिए छत्तीसगढ़ में वितरित दवाओं पर प्रतिबंध का कोई सवाल नहीं उठता।

मंत्री ने कहा कि राज्य में सरकारी अस्पतालों में उपलब्ध दवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए निर्धारित मानकों के अनुसार जांच और खरीद प्रक्रिया अपनाई जाती है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि मरीजों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

विपक्ष ने पूरे मामले की विस्तृत जांच कराने की मांग की है। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने दवा खरीद प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी और सुरक्षित बनाने का आश्वासन दिया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *