CG Ration Card: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में राशन कार्ड धारकों के लिए जरूरी खबर है। जिले के करीब 63 हजार हितग्राहियों को सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत मिलने वाला राशन पिछले 9 महीनों से बंद है। खाद्य विभाग की ओर से कई बार चेतावनी और जागरूकता अभियान चलाने के बावजूद इन हितग्राहियों ने अब तक ई-केवाईसी नहीं कराई है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि 15 जुलाई 2026 ई-केवाईसी कराने की अंतिम तिथि है और इसके बाद समय सीमा नहीं बढ़ाई जाएगी।![]()
खाद्य विभाग के अनुसार, यदि निर्धारित तिथि तक ई-केवाईसी पूरी नहीं की गई तो संबंधित सदस्यों के नाम राशन कार्ड से हटाए जा सकते हैं। विभाग का उद्देश्य राशन वितरण व्यवस्था को पारदर्शी बनाना, रिकॉर्ड अपडेट करना और मृत, अपात्र तथा डुप्लीकेट हितग्राहियों के नाम हटाकर वास्तविक पात्र लोगों तक योजना का लाभ पहुंचाना है।
CG Ration Card: 77 हजार परिवारों का राशन बंद, 15 जुलाई तक पूरा करें ये काम
अब सबसे बड़ी चिंता यह है कि केवल एक दिन का समय बचा है और जिले के 63 हजार हितग्राहियों को ई-केवाईसी करानी है। यदि समय रहते प्रक्रिया पूरी नहीं हुई तो बड़ी संख्या में लोग सरकारी राशन से वंचित हो सकते हैं।
ई-केवाईसी क्यों जरूरी ?
सरकार ने राशन वितरण व्यवस्था में गड़बड़ियों को रोकने और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य की है। कई मामलों में फर्जी राशन कार्ड, अपात्र लोगों द्वारा राशन लेने और किसी व्यक्ति की मृत्यु के बाद भी उसके नाम पर राशन उठाने जैसी अनियमितताएं सामने आई हैं।
ई-केवाईसी के माध्यम से राशन कार्ड धारकों और उनके परिवार के सदस्यों की पहचान आधार कार्ड से सत्यापित की जाती है। इससे यह सुनिश्चित किया जाता है कि केवल वास्तविक और पात्र हितग्राहियों को ही सरकारी राशन योजना का लाभ मिले।


