CG Train Cancelled: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर जोन में भाटापारा-हथबंध स्टेशन के बीच तीसरी लाइन सेक्शन में ऑटो सिग्नलिंग का कार्य किया जाएगा। इसके चलते 18 और 19 जुलाई को 8 मेमू और पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन रद्द रहेगा। रेलवे का कहना है कि यह कार्य रेल अधोसंरचना को मजबूत बनाने और परिचालन को बेहतर करने के लिए किया जा रहा है।![]()
रेलवे प्रशासन के अनुसार भाटापारा-हथबंध सेक्शन में ऑटो सिग्नलिंग कमीशनिंग का काम होने के कारण कई यात्री गाड़ियों का संचालन प्रभावित रहेगा। इससे रोजाना यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
ये ट्रेनें रहेंगी रद्द
• 19 जुलाई – गाड़ी संख्या 68728 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर।
• 19 जुलाई – गाड़ी संख्या 68734 बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर।
• 19 जुलाई – गाड़ी संख्या 68733 गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू पैसेंजर।
• 18 और 19 जुलाई – गाड़ी संख्या 68719 बिलासपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर।
• 18 और 19 जुलाई – गाड़ी संख्या 58203 कोरबा-रायपुर पैसेंजर।
• 18 और 19 जुलाई – गाड़ी संख्या 58204 रायपुर-कोरबा पैसेंजर।
• 18 जुलाई – गाड़ी संख्या 68746 रायपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर।
• 19 जुलाई – गाड़ी संख्या 68745 गेवरा रोड-रायपुर मेमू पैसेंजर।
2 ट्रेनें आंशिक रूप से रहेंगी प्रभावित
- 18 और 19 जुलाई को गाड़ी संख्या 68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर बिलासपुर स्टेशन से ही रवाना होगी। यह गोंदिया से बिलासपुर के बीच रद्द रहेगी।
- इसी तरह 18 और 19 जुलाई को गाड़ी संख्या 68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर बिलासपुर स्टेशन तक ही चलेगी। यह बिलासपुर से गोंदिया के बीच रद्द रहेगी।


