CG Headmaster Video: सूरजपुर जिले में शराब के नशे में स्कूल पहुंचने वाले प्रधान पाठक हरिनंदन सिंह को जिला शिक्षा विभाग ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद विभाग ने मामले का संज्ञान लेते हुए यह कार्रवाई की।
जानकारी के अनुसार हरिनंदन सिंह शराब के नशे में स्कूल पहुंचे थे। इस दौरान उनका व्यवहार असामान्य था और वे स्कूल परिसर में जमीन पर लेट गए। ग्रामीणों ने पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया, जिसके बाद मामला सामने आया।
वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई
वीडियो सामने आने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने मामले की प्रारंभिक जांच कराई। जांच के आधार पर प्रधान पाठक हरिनंदन सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश जारी किया गया।
शिक्षा विभाग ने कहा है कि सरकारी विद्यालयों में अनुशासन और शिक्षकों की जिम्मेदारी सर्वोपरि है। इस तरह की लापरवाही और अनुशासनहीनता किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी। विभाग ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।


