Raipur News: पंडरी कपड़ा मार्केट में निगम का एक्शन, प्रकाश होलसेल दुकान से हटाया अवैध कब्जा

Raipur News: रायपुर के पंडरी कपड़ा मार्केट में नगर निगम ने अवैध कब्जे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जेसीबी की मदद से नाली पर किए गए अतिक्रमण को हटाया। यह कार्रवाई स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद की गई। नगर निगम की टीम शुक्रवार को पंडरी स्थित प्रकाश होजरी होलसेल दुकान पहुंची, जहां नाली को ढंककर किए गए अवैध निर्माण को हटाया गया।

Raipur News: रायपुर के पंडरी कपड़ा मार्केट में नगर निगम ने अवैध कब्जे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जेसीबी की मदद से नाली पर किए गए अतिक्रमण को हटाया। यह कार्रवाई स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद की गई। नगर निगम की टीम शुक्रवार को पंडरी स्थित प्रकाश होजरी होलसेल दुकान पहुंची, जहां नाली को ढंककर किए गए अवैध निर्माण को हटाया गया।tcw

बस्तीवासियों की शिकायत पर हुई कार्रवाई

स्थानीय लोगों ने नगर निगम से शिकायत की थी कि दुकान संचालक ने नाली पर पाटा बनाकर कब्जा कर लिया था। इससे नाली की नियमित सफाई नहीं हो पा रही थी और बारिश के दौरान जल निकासी बाधित होने से बस्ती में पानी भरने की समस्या पैदा हो रही थी। शिकायत मिलने के बाद नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी से अवैध निर्माण हटाने की कार्रवाई शुरू की।

अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई

नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि नाली पर किया गया निर्माण पूरी तरह अवैध था, इसलिए उसे हटाया गया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक नालियों और शासकीय भूमि पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *