Raipur News: रायपुर के नकटी गांव में नहीं बनेगी विधायक कॉलोनी ! जानें क्या बोले अनुराग सिंह..

Raipur News: रायपुर के नकटी गांव में नहीं बनेगी विधायक कॉलोनी ! जानें क्या

Raipur News: छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंह ने रायपुर के नकटी भूमि विवाद को लेकर बड़ा बयान देते हुए स्पष्ट किया है कि नकटी में विधायक कॉलोनी बनाने का कोई प्रस्ताव नहीं है। उन्होंने कहा कि जिस भूमि को लेकर विवाद हो रहा है, वह अभी तक गृह निर्माण मंडल को हस्तांतरित ही नहीं की गई है और वर्तमान में राजस्व विभाग के अधीन है।

tcw

जमीन अभी गृह निर्माण मंडल के कब्जे में नहीं

शनिवार को आयोजित प्रेसवार्ता में अनुराग सिंह ने कहा कि नकटी की विवादित भूमि फिलहाल गृह निर्माण मंडल के पास नहीं है। ऐसे में वहां विधायक कॉलोनी बनाए जाने की चर्चा पूरी तरह निराधार और भ्रामक है।

अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कानून के तहत

उन्होंने बताया कि वर्ष 2022 में लगभग 3 हेक्टेयर शासकीय भूमि पर अतिक्रमण था, जबकि वर्ष 2023-24 के दौरान शेष भूमि पर भी कब्जा कर लिया गया। उनके अनुसार कई लोगों ने करीब 29 हजार वर्गफीट सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा किया हुआ था।

अनुराग सिंह ने कहा कि संबंधित भूमि को हाईकोर्ट भी शासकीय भूमि मान चुका है। इसलिए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पूरी तरह कानूनी प्रक्रिया के तहत की जा रही है।

कांग्रेस पर साधा निशाना

गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष ने प्रेसवार्ता के दौरान कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस इस मुद्दे को राजनीतिक रंग देकर लोगों की भावनाएं भड़काने का प्रयास कर रही है और बलौदाबाजार जैसी स्थिति बनाने की कोशिश की जा रही है।

Raipur News:

छेरीखेड़ी मामले का भी किया उल्लेख

अनुराग सिंह ने कहा कि पूर्ववर्ती भूपेश बघेल सरकार के कार्यकाल में छेरीखेड़ी क्षेत्र से करीब 150 कब्जाधारियों को हटाया गया था। उन्होंने दावा किया कि उस समय 61 विधायकों को छेरीखेड़ी में जमीन आवंटित की गई थी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि उस आंदोलन के दौरान एक किसान की मौत हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *