CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में 48 घंटे से झमाझम बारिश, रायपुर में सड़कें बनीं तालाब; आज रेड अलर्ट जारी

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। पिछले 48 घंटे से रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में लगातार झमाझम बारिश हो रही है। तेज बारिश के चलते कई शहरों और रिहायशी इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। राजधानी रायपुर के टाटीबंध सहित कई निचले इलाकों में घरों और सड़कों पर पानी भर गया, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।tcw

मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटे तक प्रदेश में भारी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। इसे देखते हुए 8 जिलों के लिए रेड अलर्ट, 15 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट और 6 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। लोगों से सतर्क रहने और आवश्यकता होने पर ही घर से बाहर निकलने की अपील की गई है।

लगातार बारिश का असर प्रदेश के कई जिलों में देखने को मिला है। बिलासपुर जिले में रविवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान की मौत हो गई। वहीं भिलाई में लगातार बारिश के कारण सुपेला कोसा नाला, नेहरू नगर, राधिका नगर, तालपुरी और कैंप क्षेत्र सहित कई इलाकों की सड़कें पानी से लबालब हो गईं। कई स्थानों पर सड़कें तालाब जैसी नजर आने लगीं, जिससे यातायात भी प्रभावित हुआ।

Raipur Weather

बारिश के आंकड़ों के अनुसार 5 जुलाई तक प्रदेश में सामान्य रूप से 247.7 मिलीमीटर वर्षा होनी चाहिए थी, लेकिन अब तक केवल 167.2 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। यह सामान्य से करीब 33 प्रतिशत कम है। हालांकि पिछले दो दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण इस कमी की भरपाई होने की उम्मीद जताई जा रही है।

रायपुर का हाल

रविवार सुबह 8:30 बजे तक रायपुर में 154.4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। यह इस मानसून सत्र की चौथी भारी बारिश मानी जा रही है। लगातार वर्षा के कारण राजधानी का अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.9 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *