CG Jail Death: बिलासपुर सेंट्रल जेल में रविवार को एक बंदी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि नहाने के दौरान पैर फिसलने से बंदी गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे तत्काल उपचार के लिए सिम्स अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।![]()
मृतक की पहचान तखतपुर निवासी 62 वर्षीय जनकराम साहू के रूप में हुई है। वह हत्या के मामले में बिलासपुर केंद्रीय जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था।
जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह जनकराम जेल परिसर में स्नान कर रहा था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और सिर पत्थर से टकराने के कारण उसे गंभीर चोट लगी। जेल प्रशासन ने तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों के प्रयास के बावजूद उसकी जान नहीं बच सकी। घटना के बाद जेल प्रबंधन ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

