CG Police Transfer: दुर्ग पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने शनिवार को आदेश जारी करते हुए जिले के 10 थाना और चौकी प्रभारियों का तबादला कर दिया है। सभी अधिकारियों को प्रशासनिक कारणों से नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
जारी आदेश के अनुसार, वैशाली नगर, पद्मनाभपुर, धमधा, नंदनी, उतई, सुपेला, पुरानी भिलाई और छावनी सहित कई प्रमुख थानों में नए थाना प्रभारी पदस्थ किए गए हैं।
आदेश के मुताबिक, वैशाली नगर थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत मिश्रा को एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (एसीसीयू) दुर्ग का प्रभारी बनाया गया है। वहीं एसीसीयू में पदस्थ निरीक्षक प्रमोद रूसिया को पद्मनाभपुर थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नियंत्रण कक्ष भिलाई में पदस्थ निरीक्षक महेश ध्रुव को धमधा थाना प्रभारी बनाया गया है। उतई थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल पटेल का तबादला नंदनी थाना किया गया है। वहीं पद्मनाभपुर थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार लहरे को वैशाली नगर थाना की जिम्मेदारी दी गई है।
सुपेला थाना प्रभारी निरीक्षक विजय यादव को पुरानी भिलाई थाना भेजा गया है। वहीं पुरानी भिलाई थाना प्रभारी निरीक्षक अंबर सिंह भारद्वाज अब सुपेला थाना की कमान संभालेंगे। स्मृति नगर चौकी प्रभारी निरीक्षक राजेश साहू को उतई थाना प्रभारी बनाया गया है।
उप निरीक्षक रामनारायण ध्रुव को धमधा थाना से स्थानांतरित कर छावनी थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं छावनी थाना प्रभारी उप निरीक्षक अमित अंदानी को स्मृति नगर चौकी प्रभारी बनाया गया है।
देखें लिस्ट- (Durg Police Transfer list)
• निरीक्षक प्रशांत मिश्रा – वैशाली नगर से एसीसीयू दुर्ग
• निरीक्षक प्रमोद रूसिया – एसीसीयू दुर्ग से पद्मनाभपुर थाना
• निरीक्षक महेश ध्रुव – नियंत्रण कक्ष भिलाई से धमधा थाना
• निरीक्षक अनिल पटेल – उतई थाना से नंदनी थाना
• निरीक्षक राजकुमार लहरे – पद्मनाभपुर थाना से वैशाली नगर थाना
• निरीक्षक विजय यादव – सुपेला थाना से पुरानी भिलाई थाना
• निरीक्षक अंबर सिंह भारद्वाज – पुरानी भिलाई थाना से सुपेला थाना
• निरीक्षक राजेश साहू – स्मृति नगर चौकी से उतई थाना
• उप निरीक्षक रामनारायण ध्रुव – धमधा थाना से छावनी थाना
• उप निरीक्षक अमित अंदानी – छावनी थाना से स्मृति नगर चौकी

