Raipur News: रायपुर के नशा मुक्ति केंद्र में युवक की संदिग्ध मौत, शरीर पर चोट के निशान

Raipur News: रायपुर के नशा मुक्ति केंद्र में युवक की संदिग्ध मौत, शरीर पर

Raipur News: राजधानी रायपुर के गोंदवारा स्थित एक नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती 31 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान धरसीवां निवासी प्रदीप गिरी गोस्वामी के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों ने युवक के शरीर पर चोट के निशान होने का दावा करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। खमतराई थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।tcw

नशा मुक्ति केंद्र में युवक की संदिग्ध मौत

पुलिस के अनुसार, प्रदीप गिरी लंबे समय से शराब की लत से परेशान था। परिजनों ने उसे 21 जून को नशा छुड़ाने के लिए गोंदवारा स्थित नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया था। शुक्रवार देर रात करीब एक बजे उसकी तबीयत बिगड़ने पर इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए डॉ. भीमराव अंबेडकर अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

शरीर पर चोट के निशान

मृतक के परिजनों का आरोप है कि प्रदीप के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं, जिससे उनकी मौत संदिग्ध प्रतीत होती है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

खमतराई थाना पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मारपीट या शारीरिक प्रताड़ना के स्पष्ट साक्ष्य नहीं मिले हैं। फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। थाना प्रभारी जितेंद्र जायसवाल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *