CG News: खाद खरीदी पर टोकन व्यवस्था खत्म, बिना ई-टोकन मिलेगा Urea और DAP

CG News: खाद खरीदी पर टोकन व्यवस्था खत्म, बिना ई-टोकन मिलेगा Urea और DAP

CG News: छत्तीसगढ़ सरकार ने किसानों को बड़ी राहत देते हुए रासायनिक खाद वितरण की टोकन व्यवस्था पूरी तरह समाप्त कर दी है। अब किसानों को सहकारी समितियों और प्राथमिक कृषि साख समितियों से यूरिया, डीएपी सहित अन्य रासायनिक खाद लेने के लिए ई-टोकन या पूर्व पंजीकरण की जरूरत नहीं होगी। किसान सीधे समिति पहुंचकर निर्धारित नियमों के अनुसार खाद प्राप्त कर सकेंगे।tcw

कृषि विभाग के नए दिशा-निर्देशों के अनुसार अब खाद का वितरण किसानों की भूमि के रकबे के आधार पर किया जाएगा, ताकि सभी किसानों को उनकी जरूरत के अनुसार खाद उपलब्ध हो सके। छोटे और सीमांत किसानों को प्राथमिकता देते हुए उन्हें एक बार में ही आवश्यक मात्रा में खाद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

CG News: खाद खरीदी पर टोकन व्यवस्था खत्म, बिना ई-टोकन मिलेगा Urea और DAP

सरकार ने स्पष्ट किया है कि खाद वितरण प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाने के साथ ही कालाबाजारी, जमाखोरी और अवैध बिक्री पर सख्ती से रोक लगाई जाएगी। इसके लिए कृषि विभाग की टीमें पूरे प्रदेश में लगातार औचक निरीक्षण करेंगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

सरकार का कहना है कि इस फैसले से किसानों को खाद के लिए लंबी प्रतीक्षा और टोकन संबंधी परेशानियों से राहत मिलेगी। साथ ही खरीफ सीजन के दौरान समय पर खाद मिलने से खेती-किसानी के कार्य भी सुचारु रूप से हो सकेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *