Balrampur News: प्रधान पाठक शराब के नशे में चड्डा पहनकर पहुंचे स्कूल, कैमरे में कैद हुई हरकत

Balrampur News: बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर विकासखंड के प्राथमिक शाला रूपपुर (primary school ruppur Wadrafnagar,) में पदस्थ प्रधान पाठक मनमोहन सिंह की शर्मनाक हरकत सामने आई है। शुक्रवार को वे शराब के नशे में धुत होकर चड्डा पहनकर (Teacher in shorts school) स्कूल पहुंचे, जिसकी तस्वीरें कैमरे में कैद हो गईं।

वीडियो में मनमोहन सिंह (Headmaster Manmohan Singh) खुद स्वीकार करते नजर आए कि उन्होंने डॉक्टर की सलाह पर एक पाव शराब पीकर स्कूल पहुंचे हैं। ग्रामीणों और परिजनों का आरोप है कि वे अक्सर नशे में स्कूल आते हैं। इस संबंध में कई बार विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO) को शिकायत दी गई है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि शिक्षक का यह व्यवहार न केवल शिक्षा व्यवस्था की छवि धूमिल करता है, बल्कि बच्चों के भविष्य के साथ भी खिलवाड़ है। वे इस मामले में कठोर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। (Teacher drunk in school Balrampur,)

 

इस घटना पर जिला शिक्षा अधिकारी डीएन मिश्रा ने बताया कि मामले की जानकारी प्राप्त होते ही संबंधित शिक्षक को नोटिस जारी किया गया है। जवाब आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *