Kawardha Dam: छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के सरोदा बांध से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां एक युवक बांध के पानी में डूब गया। घटना के बाद चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते हि पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की टीम के साथ रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया।![]()
जानकारी के अनुसार युवक का नाम शुभम मल्हा, पिता-सोनू मल्हा है, जो कवर्धा शहर के निषाद पारा का निवासी है। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से भी युवक की तलाश की जा रही है, लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है।
बताया जा रहा है कि सरोदा बांध कवर्धा जिले का प्रमुख जलाशय है, जहां बड़ी संख्या में लोग घूमने और नहाने के लिए पहुंचते हैं। हालांकि, बांध की अधिक गहराई और कई स्थानों पर तेज बहाव होने के कारण यहां पहले भी हादसे हो चुके हैं। फिलहाल पुलिस, गोताखोरों और प्रशासन की टीम लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है। युवक की तलाश जारी है।



