Durg Murder: पहले दारू पार्टी फिर दोस्त का मर्डर, सब्बल से कुचला सिर; तालाब में फेंका कपड़ा

Durg Murder: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में शराब पार्टी के बाद हुए विवाद में एक युवक ने अपने ही दोस्त की सब्बल से हमला कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने सबूत मिटाने की नीयत से हत्या में इस्तेमाल सब्बल और अपने कपड़े तालाब में फेंक दिए। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना नंदिनी नगर थाना क्षेत्र के ग्राम डूमर की है।

Durg Murder: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में शराब पार्टी के बाद हुए विवाद में एक युवक ने अपने ही दोस्त की सब्बल से हमला कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने सबूत मिटाने की नीयत से हत्या में इस्तेमाल सब्बल और अपने कपड़े तालाब में फेंक दिए। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना नंदिनी नगर थाना क्षेत्र के ग्राम डूमर की है।tcw

पानी की टंकी के पास मिला युवक का शव

शुक्रवार सुबह ग्राम डूमर के कोटवार ने पुलिस को गांव की पानी की टंकी के पास एक युवक का शव पड़े होने की सूचना दी। सूचना मिलते ही नंदिनी नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

युवक के सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले। प्रारंभिक जांच के दौरान उसकी पहचान नहीं हो सकी। बाद में शरीर पर बने गोदना के आधार पर मृतक की पहचान ग्राम पथरिया निवासी चेतन ठाकुर (19) के रूप में हुई।

दारू पार्टी के बाद विवाद शुरू

पुलिस जांच में सामने आया कि चेतन ठाकुर, रोमनाथ उर्फ लालू यादव और राहुल कुर्रे ने साथ बैठकर शराब पी थी। इसके बाद चेतन, लालू यादव के घर खाना खाने गया। बताया जा रहा है कि खाना खाने के बाद चेतन गाली-गलौज करने लगा। इसी बात से नाराज होकर लालू यादव ने उसकी हत्या की साजिश बना ली।

सोते समय किया हमला

रात में जब चेतन गांव के चबूतरे पर सो रहा था, तब लालू यादव सब्बल लेकर वहां पहुंचा और उसके सिर पर लगातार कई वार कर दिए। गंभीर चोट लगने से चेतन की मौके पर ही मौत हो गई।

तालाब में फेंके सबूत

वारदात के बाद आरोपी ने हत्या में इस्तेमाल सब्बल, अपनी टी-शर्ट और जींस गांव के पुराने गौठान के पास स्थित तालाब में फेंक दिए। पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने एसडीआरएफ की मदद से करीब 10 फीट गहरे पानी से सब्बल और कपड़े बरामद कर लिए।

2 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने मामले में रोमनाथ उर्फ लालू यादव और राहुल कुर्रे को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में लालू यादव ने हत्या करना स्वीकार कर लिया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *