CG Suicide: बार-बार कुत्ते के काटने से परेशान युवक ने लगा ली फांसी

CG Suicide: बार-बार कुत्ते के काटने से परेशान युवक ने लगा ली फांसी

CG Suicide: कोरबा जिले में ससुराल में रह रहे एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। परिजनों का कहना है कि युवक को कई बार कुत्ते ने काट लिया था, जिसके कारण वह काफी परेशान रहने लगा था। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।tcw

ससुराल में रह रहा था युवक

पुलिस के अनुसार बिलासपुर के बंधवापारा निवासी राजू गोंड, पिता रामचरण गोंड, शादी के बाद से चैतमा स्थित अपने ससुराल में रह रहा था। परिजनों ने बताया कि पिछले कुछ समय से उसे कई बार कुत्ते ने काट लिया था। इस वजह से वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगा था।

पाइप से गमछा बांधकर लगाई फांसी

बताया जा रहा है कि बीती रात युवक ने नाले के ऊपर से गुजर रही पाइप में गमछा बांधकर फांसी लगा ली। घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोगों ने ग्रामीणों और परिजनों को सूचना दी। इसके बाद आनंद गोंड ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर वैधानिक कार्रवाई की। शव को पोस्टमार्टम के लिए पाली अस्पताल भेजा गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *