Raipur News: रायपुर के गोलबाजार में बच्ची के गले से सोने की चेन पार, CCTV में कैद महिला चोर

Raipur News: राजधानी रायपुर के व्यस्त गोलबाजार क्षेत्र में दिनदहाड़े चेन स्नेचिंग की घटना सामने आई है। इस वारदात में एक महिला मीडियाकर्मी की मासूम बच्ची को निशाना बनाया गया। अज्ञात महिला ने बच्ची के गले से करीब एक तोला वजनी सोने की चेन चोरी कर ली। पूरी घटना पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है।

जानकारी के अनुसार, महिला मीडियाकर्मी अपने पति और Samjh के साथ गोलबाजार में खरीदारी करने पहुंची थीं। बाजार में भीड़भाड़ का फायदा उठाते हुए एक अज्ञात महिला बच्ची के करीब पहुंची और बड़ी सफाई से उसके गले में पहनी सोने की चेन निकालकर फरार हो गई।p
बताया जा रहा है कि चोरी गई सोने की चेन की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये है। घटना का पता चलने पर परिजनों ने आसपास तलाश की, लेकिन आरोपी महिला का कोई सुराग नहीं मिला।

इसके बाद क्षेत्र में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसमें एक महिला बच्ची के गले से चेन निकालते हुए दिखाई दे रही है। फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी महिला की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच तेज कर दी है।

घटना की सूचना मिलते ही गोलबाजार थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस CCTV फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *