International Yoga Day 2026 : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर सरगुजा जिले के अंबिकापुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शिरकत की. पीजी कॉलेज मैदान में हुए इस भव्य आयोजन में सीएम साय ने हजारों नागरिकों, युवाओं और बच्चों के साथ मिलकर सामूहिक योगाभ्यास किया. इस दौरान पूरा मैदान ‘योगमय’ नजर आया और लोगों में योग को लेकर एक अलग ही उत्साह देखने को मिला.
मंच से जनता को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री साय ने एक बड़ा संदेश दिया. उन्होंने कहा कि योग सिर्फ एक दिन का इवेंट नहीं है, बल्कि इसे हमें अपनी डेली रूटीन का हिस्सा बनाना चाहिए. सीएम ने कहा कि एक हेल्दी बॉडी और शांत मन के लिए योग सबसे बेस्ट जरिया है. उन्होंने भारत की इस प्राचीन विरासत को ग्लोबल लेवल पर पहचान दिलाने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ भी की. साथ ही, बच्चों को मेंटली और फिजिकली स्ट्रॉन्ग बनाने के लिए स्कूल के सिलेबस में योग को शामिल करने की बात कही.
इस साल का योग दिवस “Yoga for Healthy Ageing” (स्वस्थ आयु के लिए योग) की थीम पर मनाया जा रहा है, जो बढ़ती उम्र में भी फिट रहने का संदेश देता है. इस खास मौके पर सीएम साय ने वहां मौजूद युवाओं को नशामुक्ति का संकल्प भी दिलाया. उन्होंने अपील की कि छत्तीसगढ़ को समृद्ध बनाने के लिए नई पीढ़ी को नशे से दूर रहना होगा. इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल समेत कई बड़े नेता और अधिकारी मौजूद रहे, और पूरे प्रदेश में ग्राम पंचायत स्तर तक योगाभ्यास के कार्यक्रम आयोजित किए गए.
