Rajnandgaon Fire: 8 साल के बच्चे ने पेट्रोल डालकर बाइक में लगा दी आग, घटना CCTV में कैद

Rajnandgaon Fire: 8 साल के बच्चे ने पेट्रोल डालकर बाइक में लगा दी आग, घटना CCTV में कैद

Rajnandgaon Fire: राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 8 वर्षीय बच्चे ने सड़क किनारे खड़ी मोटरसाइकिल में पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। घटना में बाइक पूरी तरह जलकर खाक हो गई। पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।tcw

जानकारी के अनुसार घटना सिंगोला बांधा तालाब के पास स्थित एक बिरयानी सेंटर के सामने की है। सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि एक बच्चा वहां खड़ी मोटरसाइकिल के पास पहुंचता है। कुछ देर बाद वह बाइक से पेट्रोल निकालकर उसी पर छिड़क देता है और फिर आग लगा देता है।

मिनटों में बाइक जलकर खाक

आग लगते ही मोटरसाइकिल तेजी से आग की लपटों में घिर गई। आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही आग ने पूरी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते मोटरसाइकिल पूरी तरह जलकर खाक हो गई। स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।

Rajnandgaon Fire: 8 साल के बच्चे ने पेट्रोल डालकर बाइक में लगा दी आग, घटना CCTV में कैद
8 साल के बच्चे ने बाइक में लगा दी आग

परिजनों को दी गई समझाइश

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आग लगाने वाले बच्चे की पहचान कर ली। जांच में पता चला कि वह महज 8 वर्ष का है। डोंगरगढ़ के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जांच के दौरान यह जानकारी मिली कि बच्चा मानसिक रूप से अस्वस्थ है। इसके बाद उसके परिजनों को थाने बुलाकर घटना की जानकारी दी गई और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक सावधानी बरतने की समझाइश दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *