CG School Reopen: 16 जून से खुलेंगे स्कूल, मुफ्त किताबें-यूनिफॉर्म मिलेंगी, शाला प्रवेश उत्सव की तैयारी पूरी

CG School Reopen: 16 जून से खुलेंगे स्कूल, मुफ्त किताबें-यूनिफॉर्म मिलेंगी, शाला प्रवेश उत्सव की तैयारी पूरी

CG School Reopen: छत्तीसगढ़ में गर्मी की छुट्टियों के बाद नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 16 जून से होगी। लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) ने इस संबंध में आदेश जारी कर सभी सरकारी और निजी स्कूलों में नियमित शैक्षणिक गतिविधियां शुरू करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही प्रदेशभर में शाला प्रवेश उत्सव और एडमिशन फेस्ट का आयोजन किया जाएगा।tcw

स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार 20 अप्रैल से 15 जून 2026 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया गया था। अवकाश समाप्त होने के बाद 16 जून से सभी विद्यालयों में पढ़ाई शुरू होगी। स्कूल खुलने में देरी की अटकलों के बीच जारी आदेश ने स्थिति स्पष्ट कर दी है।

CG School Reopen: 16 जून से खुलेंगे स्कूल, मुफ्त किताबें-यूनिफॉर्म मिलेंगी, शाला प्रवेश उत्सव की तैयारी पूरी

तिलक लगाकर होगा बच्चों का स्वागत

शाला प्रवेश उत्सव के दौरान पहली बार स्कूल आने वाले बच्चों का तिलक लगाकर और विशेष स्वागत कार्यक्रमों के माध्यम से अभिनंदन किया जाएगा। नए विद्यार्थियों के प्रवेश के लिए गांवों और शहरों में मुनादी, रैली, पोस्टर और बैनर के जरिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

मुफ्त किताबें, यूनिफॉर्म और साइकिल का वितरण

उत्सव के दौरान पात्र विद्यार्थियों को मुफ्त पाठ्यपुस्तकें, यूनिफॉर्म और साइकिल वितरित की जाएंगी। साथ ही बोर्ड एवं स्थानीय परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान भी किया जाएगा।

ड्रॉपआउट बच्चों को स्कूल लौटाने विशेष अभियान

विभाग ने स्कूल छोड़ चुके बच्चों को दोबारा शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। आंगनबाड़ी केंद्रों से बच्चों की सूची प्राप्त कर पहली कक्षा में प्रवेश सुनिश्चित किया जाएगा, वहीं पांचवीं कक्षा उत्तीर्ण विद्यार्थियों का छठवीं कक्षा में प्रवेश कराने पर भी विशेष जोर दिया जाएगा।

स्कूलों में साफ-सफाई और व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश

शाला प्रवेश उत्सव से पहले विद्यालय परिसरों, कक्षाओं और भवनों की साफ-सफाई तथा आवश्यक मरम्मत कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, स्कूल प्रबंधन समितियों और अभिभावकों की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाएगी।

प्राइवेट स्कूलों को भी मिलेंगी मुफ्त पुस्तकें

छत्तीसगढ़ पाठ्यपुस्तक निगम द्वारा गैर अनुदान प्राप्त निजी विद्यालयों को कक्षा पहली से दसवीं तक की हिंदी और अंग्रेजी माध्यम की मुफ्त पाठ्यपुस्तकों का वितरण किया जाएगा। इसके लिए प्रदेश में 12 डिपो बनाए गए हैं, जिनमें 6 स्थायी और 6 अस्थायी डिपो शामिल हैं।

सुबह 10 बजे से शुरू होगा वितरण

पाठ्यपुस्तकों का वितरण प्रतिदिन सुबह 10 बजे से किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर रविवार और शासकीय अवकाश के दिनों में भी किताबें उपलब्ध कराई जाएंगी। किसी कारणवश वितरण प्रभावित होने पर स्कूलों को टोकन नंबर जारी कर अगले दिन प्राथमिकता के आधार पर पुस्तकें उपलब्ध कराई जाएंगी।

3 माह की शैक्षणिक कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश

विभाग ने शिक्षकों के लंबित मामलों के निराकरण के साथ आगामी तीन माह की शैक्षणिक कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही विद्यार्थियों और शिक्षकों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *