Dhamtari News: गांजा तस्करी का आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार, SP ने ASI समेत 4 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड

Dhamtari News: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के सिहावा क्षेत्र से पुलिस की बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार आरोपी मेडिकल परीक्षण के दौरान पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार ने ASI समेत 4 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

Dhamtari News: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के सिहावा क्षेत्र से पुलिस की बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार आरोपी मेडिकल परीक्षण के दौरान पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार ने ASI समेत 4 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।tcw

पुलिस को चकमा देकर आरोपी फरार

जानकारी के अनुसार नागपुर निवासी पलाश गजभिए को कुछ दिन पहले गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। न्यायालयीन प्रक्रिया के तहत आरोपी को मेडिकल मुलाहिजा के लिए नगरी अस्पताल लाया गया था। इसी दौरान आरोपी मौका पाकर पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया।

आरोपी के फरार होने की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग में अफरा-तफरी मच गई। फरार आरोपी की तलाश के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं और संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।

SP ने ASI समेत 4 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड

मामले की समीक्षा के बाद पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में ASI सोनचंद डहरिया, आरक्षक अजय नेताम, हिमेश नेताम और डीगेश्वरी साहू को निलंबित कर दिया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *