CG Fire: पटाखा गोदाम में भीषण आग, धमाकों से दहला इलाका

korba Fire: पटाखा गोदाम में भीषण आग, धमाकों से दहला इलाका

CG Fire: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में बुधवार दोपहर एक पटाखा गोदाम में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। कटघोरा थाना क्षेत्र के रामपुर स्थित शर्मा पटाखा गोदाम में लगी आग के बाद लगातार जोरदार धमाके होने लगे, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। घटना के दौरान आसमान में काले धुएं का विशाल गुबार दिखाई देता रहा।tcw

जानकारी के अनुसार, दोपहर के समय गोदाम में अचानक आग भड़क उठी। कुछ ही देर में आग ने पूरे परिसर को अपनी चपेट में ले लिया। गोदाम में बड़ी मात्रा में पटाखों का भंडारण होने के कारण लगातार विस्फोट होते रहे, जिससे आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

CG Fire: पटाखा गोदाम में भीषण आग, धमाकों से दहला इलाका

धमाकों से दहला इलाका

घटना की सूचना मिलते ही कटघोरा नगर पालिका की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। हालांकि पटाखों में लगातार हो रहे विस्फोटों के कारण दमकल कर्मियों को आग पर काबू पाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अन्य क्षेत्रों से भी अतिरिक्त दमकल वाहनों को बुलाया गया है। फायर ब्रिगेड की टीमें लगातार पानी की बौछार कर आग को नियंत्रित करने का प्रयास कर रही हैं।

CG Fire: पटाखा गोदाम में भीषण आग, धमाकों से दहला इलाका

पुलिस ने खाली कराया इलाका

घटना की जानकारी मिलते ही कटघोरा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर लोगों को सुरक्षित दूरी पर हटाया। धमाकों की आवाज सुनकर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए थे, जिन्हें पुलिस ने नियंत्रित किया।

CG Fire: पटाखा गोदाम में भीषण आग, धमाकों से दहला इलाका

लाखों रुपये के नुकसान

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गोदाम में बड़ी मात्रा में पटाखे रखे हुए थे। ऐसे में पूरा स्टॉक जलकर खाक होने की आशंका जताई जा रही है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार इस हादसे में लाखों रुपये का नुकसान हो सकता है। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *