Dhamtari News: आंगनबाड़ी की छत पर युवक का शव, गांव में हड़कंप

Anganwadi

Dhamtari News: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के अर्जुनी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हरफतराई गांव के आंगनबाड़ी भवन की छत पर एक युवक का शव संदिग्धअवस्था में मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान सोनू यादव के रूप में हुई है, जो हरफतराई का निवासी था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।tcw

जानकारी के अनुसार, सोनू यादव रोजी-मजदूरी के लिए घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने पहले अपने स्तर पर उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से खोजबीन शुरू की गई। तलाश के दौरान गांव के आंगनबाड़ी भवन की छत पर सोनू यादव का शव पड़ा मिला। घटना की खबर फैलते ही गांव में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।

Dhamtari News: आंगनबाड़ी की छत पर युवक का शव, गांव में हड़कंप

सूचना मिलने पर अर्जुनी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पंचनामा कार्रवाई की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

जानकारी के अनुसार मृतक को शराब पीने की आदत थी। हालांकि उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *