Jashpur Tower Suicide: टावर पर चढ़कर गर्लफ्रेंड ने लगाई फांसी, शादीशुदा बॉयफ्रेंड ने कहा- साथ नहीं रख सकता

Jashpur Tower Suicide: टावर पर चढ़कर गर्लफ्रेंड ने लगाई फांसी, शादीशुदा बॉयफ्रेंड ने कहा- साथ नहीं रख सकता

Jashpur Tower Suicide: जशपुर जिले के कुनकुरी थाना क्षेत्र में पुलिस वायरलेस टावर पर चढ़कर आत्महत्या करने वाली 22 वर्षीय युवती के मामले में पुलिस ने उसके शादीशुदा प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में सामने आया है कि युवती प्रेमी के साथ रहना चाहती थी, लेकिन आरोपी ने उसे अपने साथ रखने से इनकार कर दिया था। पुलिस ने पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद आरोपी रविशंकर राम को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।tcw

पुलिस के अनुसार मृतका नीलिमा लकड़ा और आरोपी रविशंकर राम के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था। जांच में सामने आया कि 25 मई की शाम आरोपी युवती को कुनकुरी बस स्टैंड से मोटरसाइकिल पर अपने घर की ओर ले गया था। वहां उसने युवती को बताया कि वह पहले से शादीशुदा है और दो बच्चों का पिता है। आरोपी ने यह भी कहा कि वह उसे पसंद नहीं करता और केवल समय बिताने के लिए उससे मोबाइल पर बातचीत करता था।

CG Tower Suicide: महिला ने टॉवर पर चढ़कर लगाई फांसी, मोबाइल पर देखती थी सुसाइड वीडियो

इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि युवती ने आरोपी से कहा था कि यदि वह उसे अपने साथ नहीं रखेगा तो वह आत्महत्या कर लेगी। आरोप है कि आरोपी ने उसे आत्महत्या कर लेने की बात कहते हुए अपने साथ रखने से साफ इनकार कर दिया।

Jashpur Tower Suicide: टावर पर चढ़कर गर्लफ्रेंड ने लगाई फांसी, शादीशुदा बॉयफ्रेंड ने कहा- साथ नहीं रख सकता

इसी दौरान आरोपी की पत्नी भी वहां पहुंच गई, जिसके बाद पति-पत्नी के बीच भी विवाद हुआ। बाद में युवती ने अपनी मां और कुछ परिचितों को फोन कर पूरी घटना की जानकारी दी थी। इसके बावजूद आरोपी उसे रात में कुनकुरी के एक चौक के पास छोड़कर चला गया।

70 फीट ऊंचे टावर पर चढ़कर की आत्महत्या

पुलिस के मुताबिक घटना से मानसिक रूप से आहत युवती 26 मई की रात कुनकुरी थाना परिसर स्थित लगभग 70 फीट ऊंचे वायरलेस टावर पर चढ़ गई और दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की।

Jashpur Tower Suicide: टावर पर चढ़कर गर्लफ्रेंड ने लगाई फांसी, शादीशुदा बॉयफ्रेंड ने कहा- साथ नहीं रख सकता

कॉल रिकॉर्ड और गवाहों के बयान बने अहम साक्ष्य

जांच के दौरान पुलिस ने मृतका का मोबाइल फोन और कॉल डिटेल रिकॉर्ड खंगाला। साथ ही उसके परिचितों और परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज किए गए। पुलिस को मिले साक्ष्यों और गवाहों के बयानों के आधार पर आरोपी की भूमिका सामने आई।

मोबाइल और मोटरसाइकिल जब्त

पुलिस ने आरोपी रविशंकर राम के कब्जे से घटना में इस्तेमाल की गई बजाज पल्सर मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन जब्त कर लिया है। जांच पूरी होने के बाद 4 जून को आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Jashpur Tower Suicide: टावर पर चढ़कर गर्लफ्रेंड ने लगाई फांसी, शादीशुदा बॉयफ्रेंड ने कहा- साथ नहीं रख सकता

जशपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने बताया कि मामले की निष्पक्ष और गहन जांच के बाद उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि कानून के अनुसार दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *