CGBSE Supplementary Exam: CGBSE ने जारी किया सप्लीमेंट्री परीक्षा का टाइम टेबल, जुलाई में होंगे एग्जाम

CG Big Breaking : CG-Board में 10 साल बाद बड़ा बदलाव, नया ब्लूप्रिंट लागू, इ CG Big Breaking : CG-Board में 10 साल बाद बड़ा बदलाव, नया ब्लूप्रिंट लागू, इस दिन से होंगे एग्जामस दिन से होंगे एग्जाम

CGBSE Supplementary Exam: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी सप्लीमेंट्री परीक्षा का टाइम टेबल जारी कर दिया है। मंडल द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 12वीं की परीक्षाएं 8 जुलाई से 22 जुलाई 2026 तक और 10वीं की परीक्षाएं 9 जुलाई से 21 जुलाई 2026 तक आयोजित की जाएंगी। सभी परीक्षाएं सुबह 9 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक संचालित होंगी।tcw

12वीं की परीक्षा 8 जुलाई से

मंडल के अनुसार हायर सेकेंडरी (12वीं) परीक्षा की शुरुआत 8 जुलाई को हिंदी विषय से होगी। वहीं अंतिम परीक्षा 22 जुलाई को जीव विज्ञान, अर्थशास्त्र एवं अन्य विषयों के साथ संपन्न होगी।

Raigarh Accident: 2 ट्रेलरों की जोरदार भिड़ंत, जिंदा जला ड्राइवर, रूह कंपा देने वाली VIDEO

10वीं की परीक्षा 9 जुलाई से

इसी तरह हाईस्कूल (10वीं) की परीक्षा 9 जुलाई को गणित विषय से शुरू होगी और 21 जुलाई को ड्राइंग एवं पेंटिंग सहित अन्य विषयों की परीक्षा के साथ समाप्त होगी।

परीक्षा केंद्र में समय पर पहुंचना अनिवार्य

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने परीक्षार्थियों के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं। विद्यार्थियों को सुबह 9 बजे तक परीक्षा केंद्र में उपस्थित होना अनिवार्य होगा। उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण सुबह 9:05 बजे किया जाएगा, जबकि प्रश्नपत्र सुबह 9:10 बजे वितरित किए जाएंगे। उत्तर लेखन कार्य सुबह 9:15 बजे से प्रारंभ होगा।

CBSE Cyber Attack: CBSE री-इवैल्युएशन पोर्टल पर साइबर अटैक, 2 मिनट में 15 लाख हिट्स भेजीं, 1 लाख बार सेंधमारी..

जुलाई में आयोजित होगी अवसर परीक्षा

द्वितीय मुख्य/अवसर परीक्षा उन विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण होगी, जो मुख्य परीक्षा में सफल नहीं हो सके थे या अपने परिणाम में सुधार करना चाहते हैं। मंडल ने विद्यार्थियों से समय-सारणी के अनुसार तैयारी करने और परीक्षा संबंधी सभी निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

देखें समय सारणी

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *