Raipur News: स्विमिंग पूल में नहाने के दौरान कांग्रेस नेता की मौत, दोस्तों के साथ गए थे घूमने

Raipur News:

Raipur News: राजधानी रायपुर के संतोषी नगर मोरेश्वर राव गद्रे वार्ड के पूर्व पार्षद और कांग्रेस नेता अमित दास का हार्टअटैक से निधन हो गया। वे अपने दोस्तों के साथ घूमने के लिए कान्हा किसली नेशनल पार्क गए हुए थे। गुरुवार रात एक निजी रिजॉर्ट के स्विमिंग पूल में नहाने के दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई।tcw

जानकारी के मुताबिक, अमित दास दोस्तों के साथ कान्हा किसली घूमने गए थे। इस दौरान स्विमिंग पूल में नहाते वक्त उनके गले में पानी भर गया, जिसके बाद उनकी हालत खराब होने लगी। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें संभालने की कोशिश की, लेकिन स्थिति गंभीर होने पर उन्हें रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

बताया जा रहा है कि अमित दास रायपुर नगर निगम क्षेत्र के संतोषी नगर मोरेश्वर राव गद्रे वार्ड से तीन बार पार्षद रह चुके थे। इसके अलावा वे पूर्व एमआईसी सदस्य भी थे। अमित दास, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुमित दास और विनीत दास के छोटे भाई थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *