IIIT Raipur Theft: IIIT रायपुर में हॉस्टल से 20 मिनट में 10 लैपटॉप पार; स्टूडेंट बनकर घुसा चोर, देखें CCTV फुटेज

IIIT Raipur Theft

IIIT Raipur Theft: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में स्थित ट्रिपल आईटी (IIIT) में चोरी की बड़ी घटना सामने आई है। एक युवक स्टूडेंट बनकर हॉस्टल में घुसा और महज 20 मिनट के भीतर 10 लैपटॉप चोरी कर फरार हो गया। पूरी वारदात हॉस्टल परिसर में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है।tcw

जानकारी के मुताबिक, बोरियाकला मुजगहन निवासी संदीप कुमार तिवारी (45) ने राखी थाना में मामले की शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार, 11 मई को एक अज्ञात युवक छात्र बनकर हॉस्टल परिसर में घुसा था। किसी को उस पर शक भी नहीं हुआ। चोर हॉस्टल में काम का बहाना बनाकर अंदर घुसे थे। उस समय अधिकांश छात्र परीक्षा देने गए हुए थे। इसी मौके का फायदा उठाकर आरोपियों ने छात्रों के कमरों से करीब 10 लैपटॉप चोरी कर लिए और फरार हो गए।

CCTV फुटेज में आरोपी हॉस्टल के अलग-अलग कमरों के आसपास घूमता नजर आ रहा है। उसने करीब 10 लैपटॉप चोरी किए, जिनकी कुल कीमत लगभग 2.50 लाख रुपए बताई जा रही है।

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मुख्य गेट की ओर गया और वहां मौजूद गार्ड को हेलो बोलते हुए आराम से बाहर निकल गया। घटना के बाद हॉस्टल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। छात्रों का कहना है कि बाहरी व्यक्ति इतनी आसानी से परिसर में घुस गया और किसी को भनक तक नहीं लगी।

IIIT Raipur Theft

इधर राखी पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने में जुटी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

IIIT Raipur Theft: IIIT रायपुर में हॉस्टल से 15 लैपटॉप पार, CCTV में कैद हुए चोर

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *