CG Jawan Suicide: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में बस्तर फाइटर के एक जवान ने अपनी सर्विस रायफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मामला बीजापुर कोतवाली थाना क्षेत्र का है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर हथियार बरामद कर लिया है।![]()
जानकारी के अनुसार, मृतक जवान की पहचान दिलीप तेलम के रूप में हुई है, जो उसूर ब्लॉक के मुर्दोण्डा गांव का निवासी था। बताया जा रहा है कि जवान ने अचानक अपनी सर्विस रायफल से खुद पर फायर कर लिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
फिलहाल जवान द्वारा आत्मघाती कदम उठाने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है और आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की जा रही है।
धमतरी में CAF जवान ने भी की आत्महत्या
वहीं धमतरी जिले में भी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (CAF) के एक जवान ने आत्महत्या कर ली। शहर की पिंक सिटी कॉलोनी स्थित किराए के मकान में जवान का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। मृतक की पहचान जागेश्वर प्रसाद के रूप में हुई है, जो भटगांव का निवासी बताया जा रहा है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
चुनाव ड्यूटी से आया था जवान
जानकारी के मुताबिक, जागेश्वर प्रसाद सूरजपुर में पदस्थ था और हाल ही में बंगाल तथा असम चुनाव ड्यूटी से छुट्टी लेकर लौटा था।

