CG Cow Video: गाय के साथ युवक ने किया कुकर्म, घिनौनी हरकत देख लोगों में भारी आक्रोश

CG Cow Video

CG Cow Video: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। भखारा थाना क्षेत्र के ग्राम कोर्रा में एक युवक पर गाय के साथ कुकर्म करने का आरोप लगा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके बाद घिनौनी हरकत देख लोगों में भारी आक्रोश फ़ैल गया। पुलिस ने मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।tcw

जानकारी के मुताबिक, गांव निवासी राजू महार ने देर रात गांव में बैठी गायों के साथ आपत्तिजनक हरकत की। घटना का वीडियो सामने आने के बाद ग्रामीणों और हिंदू संगठनों में भारी आक्रोश फैल गया। मामले की सूचना तुरंत भखारा पुलिस को दी गई।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी राजू महार को हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी पहले भी इस तरह की गतिविधियों में शामिल रहा है। हालांकि पुलिस इसकी आधिकारिक पुष्टि और जांच कर रही है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *