Balod Accident: बेकाबू कार ने 3 दोस्तों को कुचला, हाथ-पैर कटकर शरीर से हुए अलग

Balod Accident

Balod Accident: छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन तेज रफ्तार का कहर देखने को मिलता है। ताजा मामला के बालोद (Balod Car Accident) जिले से सामने आया है, जहां शुक्रवार रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र के खैरीडीह गांव के पास तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर में तीन दोस्तों की मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गए। (बालोद कार ने 3 दोस्तों को कुचला)tcw

हादसे में एक युवक का पैर और दूसरे का हाथ शरीर से अलग हो गया, जबकि तीसरे युवक के पैर में गंभीर चोट आई थी। तीनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां एक युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

बाइक सवार तीन युवकों को कार ने मारी टक्कर

जानकारी के मुताबिक मृतकों की पहचान सिर्राभाठा निवासी तरुण यादव (20), राहुल सेवता (20) और मुड़खुसरा निवासी नरेंद्र भुआर्या (21) के रूप में हुई है। (Balod Car Accident Three Youth Death)

बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात करीब 10 बजे तीनों युवक बाइक से डौंडीलोहारा जा रहे थे। इसी दौरान राजनांदगांव की ओर जा रही तेज रफ्तार कार ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी।

उछलकर दूर जा गिरे युवक (Balod Car bike Accident)

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि हादसे में बाइक सवार तीनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे। तरुण यादव का हाथ शरीर से अलग हो गया, जबकि राहुल सेवता का पैर कटकर करीब 50 मीटर दूर जा गिरा। नरेंद्र भुआर्या के शरीर पर भी गंभीर चोटें आईं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां दो युवकों को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि राहुल सेवता ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

शनिवार सुबह मिला कटा हुआ पैर

बताया जा रहा है कि राहुल सेवता का कटा हुआ पैर शनिवार सुबह ग्रामीणों को घटनास्थल से करीब 50 मीटर दूर मिला। हादसे के बाद कार और बाइक दोनों के परखच्चे उड़ गए।

जांच में जुटी पुलिस

डौंडीलोहारा थाना प्रभारी सुनील तिर्की ने बताया कि तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण हादसा हुआ है। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।

उन्होंने बताया कि मृतक युवक डौंडीलोहारा की ओर जा रहे थे, जबकि कार सवार दल्लीराजहरा से राजनांदगांव लौट रहे थे। नशे की स्थिति में वाहन चलाया जा रहा था या नहीं, इसका खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद होगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *