CG Job Vacancy: नौकरी का सुनहरा मौका! 186 पदों पर निकली बंपर भर्ती

CG Job

CG Job Vacancy: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर सामने आया है। कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देश पर जिला रोजगार कार्यालय द्वारा 6 मई 2026 को लाईवलीहुड कॉलेज, सकरी में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जाएगा।

tcw

यह रोजगार मेला सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा, जहां इच्छुक अभ्यर्थी सीधे पहुंचकर इंटरव्यू दे सकेंगे। इस कैंप का उद्देश्य स्थानीय युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराना है।

जिला रोजगार कार्यालय के अनुसार इस प्लेसमेंट कैंप में 5 निजी कंपनियां भाग लेंगी, जो कुल 186 पदों पर भर्ती करेंगी। इसमें शिक्षा, ऑटोमोबाइल, सिक्योरिटी, माइक्रो फाइनेंस और स्किल डेवलपमेंट सेक्टर शामिल हैं।

Raipur Placement Camp

भर्ती के तहत शिक्षक, सेल्स/रिलेशनशिप एग्जीक्यूटिव, रिसेप्शनिस्ट, सिक्योरिटी सुपरवाइजर/असिस्टेंट, मार्केटिंग, मैनेजर, ट्रेनर, प्रिंसिपल, फील्ड ऑफिसर और कलेक्शन ऑफिसर जैसे पद शामिल हैं।

योग्यता के अनुसार 8वीं पास से लेकर पीएचडी तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को पद के अनुसार 8 हजार से 25 हजार रुपये प्रतिमाह तक वेतन दिया जाएगा।

चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति बलौदाबाजार, रायपुर, महासमुंद, गरियाबंद, जांजगीर-चांपा, भाटापारा, सिमगा, बेमेतरा और अकलतरा में की जाएगी।

प्लेसमेंट कैंप में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों का जिला रोजगार कार्यालय में पंजीयन होना अनिवार्य है। अभ्यर्थी छत्तीसगढ़ रोजगार ऐप या आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

इंटरव्यू के समय उम्मीदवारों को अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्र, रोजगार पंजीयन प्रमाण, जाति व निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना होगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *