CG School Admission 2026: आत्मानंद स्कूल में एडमिशन के लिए 6 मई को लॉटरी, ऐसे होगा बच्चों का चयन

CG School Admission 2026:

CG School Admission 2026: स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, गरियाबंद में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा पहली में प्रवेश हेतु 6 मई 2026 को लॉटरी प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार 50 सीटों के लिए 4 मई तक कुल 65 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं, जबकि अंतिम दिन कुछ और आवेदन आने की संभावना जताई गई है।

 

tcw

अधिक आवेदन आने के कारण चयन लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा। यह प्रक्रिया सुबह 10 बजे से शाला प्रबंधन समिति, गणमान्य नागरिकों और अधिकारियों की मौजूदगी में पारदर्शी तरीके से संपन्न की जाएगी।

विद्यालय प्रशासन ने बताया कि अन्य कक्षाओं की सभी सीटें पहले ही भर चुकी हैं, जबकि कक्षा 11वीं में पर्याप्त सीटें उपलब्ध हैं, इसलिए वहां लॉटरी की आवश्यकता नहीं होगी।

पालकों से अपील की गई है कि जिन अभिभावकों ने अपने बच्चों के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है, वे लॉटरी प्रक्रिया के दौरान उपस्थित रहें, ताकि चयन प्रक्रिया को प्रत्यक्ष रूप से देख सकें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *