CG News: महिला और पुलिसकर्मी में बाल खींचकर मारपीट ! देखें Video

CG News

CG News: दुर्ग जिले में एक लेडी हेड कॉन्स्टेबल पर महिला के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों के बीच हाथापाई और बाल खींचकर मारपीट होती नजर आ रही है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है और ज्वेलरी शॉप में पैसे के लेन-देन से जुड़ा बताया जा रहा है।tcw

पैसे के विवाद से शुरू हुआ मामला

जानकारी के अनुसार पीड़िता जया गाड़े 15 अप्रैल को सहेली ज्वेलर्स में गहने बनवाने का ऑर्डर दी थी। 19 अप्रैल को वह अपनी मां के साथ दुकान पहुंची और ऑर्डर कैंसिल कर 50 हजार रुपये एडवांस वापस मांगने लगी। आरोप है कि दुकान संचालक ने पैसे लौटाने से इनकार करते हुए पुलिस बुला ली।

 

 

कॉन्स्टेबल पर थप्पड़ और मारपीट का आरोप

पीड़िता का आरोप है कि मौके पर पहुंची महिला हेड कॉन्स्टेबल लता सुमन साहू ने स्थिति समझने के बजाय गाली-गलौज शुरू कर दी और थप्पड़ मारते हुए बाल पकड़कर घसीटा। इस दौरान महिला और कॉन्स्टेबल के बीच जमकर मारपीट हुई।

मां के साथ भी मारपीट का आरोप

पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसकी मां को भी धक्का-मुक्की कर लात मारी गई। उसने यह भी कहा कि उसके पेट के ऑपरेशन वाली जगह पर लात मारी गई और कपड़े तक फाड़ दिए गए। इसके अलावा मोबाइल फोन को जमीन पर पटककर नुकसान पहुंचाने का भी आरोप लगाया गया है।

थाने में भी मारपीट का आरोप

पीड़िता का कहना है कि पुलिस ने उल्टा उसी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया और थाने के अंदर भी उसके साथ मारपीट की गई। उसने सिटी कोतवाली थाना प्रभारी नवीन राजपूत पर कार्रवाई न करने और पक्षपात का आरोप लगाया है।

SSP से की शिकायत

पीड़िता ने दुर्ग एसएसपी से शिकायत कर पूरे मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *