Raja Raghuvanshi Murder Case: हनीमून पर पति का मर्डर करने वाली आरोपी सोनम रघुवंशी को मिली जमानत

Raja Raghuvanshi Murder Case

Raja Raghuvanshi Murder Case: देशभर में चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में बड़ा अपडेट सामने आया है। मामले की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को शिलांग की अदालत से जमानत मिल गई है। इससे पहले इसी केस में तीन अन्य आरोपियों को भी जमानत मिल चुकी है, जिसके बाद अब यह मामला फिर चर्चा में आ गया है। (सोनम रघुवंशी जमानत)

हनीमून ट्रिप के दौरान मर्डर (Shillong Honeymoon Murder Case)

जानकारी के अनुसार राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी (Raja Raghuvanshi Murder Case:) की शादी 11 मई 2025 को हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद 21 मई को दोनों हनीमून मनाने मेघालय के शिलांग पहुंचे थे। 23 मई को दोनों के अचानक लापता होने की खबर सामने आई थी।

tcw

खाई से बरामद हुआ था शव

लगातार तलाश के बाद 2 जून 2025 को राजा रघुवंशी का शव शिलांग की एक गहरी खाई से बरामद किया गया था। शव की स्थिति देखकर यह स्पष्ट हो गया था कि यह दुर्घटना नहीं बल्कि हत्या का मामला है।

9 जून को हिरासत में ली गई थी सोनम

जांच के दौरान पुलिस ने कई अहम सुराग जुटाए, जिसके आधार पर सोनम रघुवंशी को मुख्य आरोपी माना गया। 9 जून 2025 को उसे उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से हिरासत में लिया गया था, जिसके बाद उसे शिलांग लाकर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

प्रेम संबंधों को लेकर रची गई साजिश

पुलिस के अनुसार, सोनम का एक युवक से कथित प्रेम संबंध था और इसी के चलते हत्या की साजिश रची गई। पूछताछ के दौरान मिले इनपुट के आधार पर आकाश, आनंद और विशाल सहित अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में कुल आठ लोगों को आरोपी बनाया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *