CG Board Result 2026: कल दोपहर ढाई बजे जारी होंगे 10वीं-12वीं के नतीजे; ऐसे चेक करें रिजल्ट

CG Board Result 2026

CG Board Result 2026: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम का इंतजार कर रहे लाखों विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर है। छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा के नतीजे कल दोपहर ढाई बजे जारी होंगे। माध्यमिक शिक्षा मंडल हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी के परिणाम औपचारिक रूप से घोषित करेगा। (10वीं 12वीं रिजल्ट छत्तीसगढ़)

tcw

शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर के जरिए जानकारी साझा करते हुए कहा कि यह सिर्फ अंकों की घोषणा नहीं, बल्कि विद्यार्थियों की वर्षों की मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों व अभिभावकों के मार्गदर्शन का परिणाम है।

उन्होंने सभी विद्यार्थियों से अपील की कि वे धैर्य बनाए रखें और परिणाम को सकारात्मक सोच के साथ स्वीकार करें। मंत्री ने कहा कि हर परिणाम एक नई शुरुआत का संकेत होता है और प्रत्येक छात्र में आगे बढ़ने की अपार संभावनाएं छिपी होती हैं।

CG Board Result 2026

लाखों छात्र कर रहे इंतजार (10th 12th Result CG Board)

इस साल 10वीं में 3,20,535 और 12वीं में 2,45,785 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। कुल मिलाकर करीब 5.66 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए हैं, जो अब अपने परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। छात्र अपना रिजल्ट मंडल की वेबसाइट पर रोल नंबर डालकर सीधे देख सकते हैं। छात्रों की साल भर की मेहनत, तैयारी और उम्मीदों का परिणाम कल सामने होगा।

इस लिंक से देखें परिणाम

http://cgbse.nic.in
http://results.cg.nic.in
http://cg.results.nic.in

CG Board Result 2026

कैसे डाउनलोड करें 10वीं 12वीं रिजल्ट

  • छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने के लिए छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए ‘CGBSE 10th Result 2026’ और ‘CGBSE 12t Result 2026’ के लिंक पर क्लिक करें।
  • इस लिंक पर क्लिक करने के बाद आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा।
  • इस पेज पर छात्र अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • अब आपके परीक्षा परिणाम आपकी स्क्रीन पर आ जाएंगे।
  • छात्र इसका पीडीएफ बनाकर डाउनलोड करें और प्रिंट आउट लेना न भूलें।

परीक्षा का शेड्यूल

कक्षा 12वीं की परीक्षा 20 फरवरी 2026 से शुरू होकर 18 मार्च 2026 तक चली। वहीं कक्षा 10वीं की परीक्षा 21 फरवरी 2026 से शुरू हुई और 13 मार्च 2026 के आसपास समाप्त हुई।(10वीं 12वीं रिजल्ट छत्तीसगढ़)

हिंदी पेपर री-एग्जाम से हुई देरी (CGBSE Result 2026)

इस बार 10वीं के हिंदी विषय का पेपर लीक होने के कारण 10 अप्रैल 2026 को दोबारा परीक्षा आयोजित करनी पड़ी, जिससे रिजल्ट प्रक्रिया में थोड़ी देरी हुई है।

https://www.instagram.com/reel/DXq6s72jN3G/?igsh=MWF5dDFtM2w5Nzl4Nw==

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *