CG News: सरगुजा जिले के अंबिकापुर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत मेण्ड्रा नदी में नहाने के दौरान मामा और भांजी की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।
नहाते समय हुआ हादसा
मिली जानकारी के अनुसार, 12 वर्षीय सिम्मी सोनी अपने परिवार के साथ मामा के घर घूमने आई थी। इसी दौरान परिवार के सभी सदस्य मेण्ड्रा नदी में नहाने गए थे। नहाते समय सिम्मी अचानक गहरे पानी की ओर चली गई और डूबने लगी।
बचाने कूदे मामा, दोनों की मौत
भांजी को डूबता देख 45 वर्षीय विनीत सोनी उसे बचाने के लिए तुरंत नदी में कूद पड़े, लेकिन दुर्भाग्यवश दोनों ही गहराई में समा गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
गोताखोरों की मदद से निकाले शव
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से दोनों के शव को नदी से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू किया गया।

