CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में झुलसाने वाली गर्मी, बिलासपुर में तापमान 44°C पार; रायपुर में आज 45°C का अलर्ट

CG Weather Update

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों झुलसाने वाली गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। प्रदेश के कई शहरों में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। बिलासपुर में सबसे अधिक 44.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है, जबकि राजधानी रायपुर में आज पारा 45 डिग्री तक पहुंचने की संभावना जताई गई है।

tcw

5 शहरों में 42 डिग्री के पार तापमान

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के पांच शहरों में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया है। बीते 24 घंटों में तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं हुआ है और अगले तीन दिनों तक इसी तरह की स्थिति बने रहने के आसार हैं।

CG Weather Update:

लू की चेतावनी

मध्य छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में अगले तीन दिनों तक लू चलने की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही कुछ क्षेत्रों में गर्म रात (वार्म नाइट) जैसी स्थिति भी बन सकती है, जिससे लोगों को दिन-रात दोनों समय गर्मी का सामना करना पड़ेगा।

आंधी-बारिश का भी अलर्ट

मौसम विभाग ने कुछ इलाकों में मौसम में बदलाव के संकेत दिए हैं। अगले दो दिनों तक आंधी-तूफान, गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की भी संभावना जताई गई है।
तापमान में गिरावट के संकेत

हालांकि तीन दिनों के बाद तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है, जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

अंबिकापुर में सबसे कम तापमान

प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। फिलहाल प्रदेशभर में मौसम शुष्क बना हुआ है और बारिश दर्ज नहीं की गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *