CG Weather Update: 24 घंटे राहत के बाद बढ़ेगी गर्मी, रायपुर में तापमान 44 डिग्री पार का अलर्ट

CG Weather Update

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के बीच लोगों को अगले 24 घंटे के लिए हल्की राहत मिलने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है, लेकिन इसके बाद फिर से गर्मी तेजी से बढ़ेगी।tcw

24 घंटे राहत, फिर बढ़ेगा तापमान

मौसम विभाग का कहना है कि मध्य छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटे के दौरान तापमान में हल्की गिरावट होगी। इसके बाद प्रदेशभर में तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना है, जिससे गर्मी का असर और तेज हो जाएगा।

CG Weather Update:

4 दिन तक हीट वेव का असर

मध्य छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में अगले चार दिनों तक लू चलने की संभावना जताई गई है। साथ ही कुछ जगहों पर गर्म रात (वॉर्म नाइट) की स्थिति भी बनी रहेगी, जिससे रात में भी राहत नहीं मिलेगी।

मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले तीन दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान कहीं-कहीं हीट वेव की स्थिति बनी रह सकती है।

बिलासपुर सबसे गर्म, जगदलपुर ठंडा

पिछले 24 घंटों में कुछ इलाकों में बहुत हल्की बारिश दर्ज की गई, लेकिन इसका तापमान पर खास असर नहीं पड़ा। पिछले 24 घंटों में बिलासपुर में सबसे अधिक तापमान 43.0°C दर्ज किया गया, जबकि जगदलपुर में न्यूनतम तापमान 23.2°C रहा।

रायपुर का तापमान

राजधानी रायपुर में आज अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 30 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। दिन के साथ-साथ रातें भी गर्म रहने की चेतावनी जारी की गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *