Raigarh Murder: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक मां ने अपने ही ढाई साल के मासूम बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना कापू थाना क्षेत्र की है। आरोपी महिला ने पहले अपहरण की झूठी कहानी गढ़कर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन सख्त पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। (रायगढ़ मां ने बेटे का मर्डर)![]()
जानकारी के मुताबिक, ग्राम पारेमेर फिटिंगपारा निवासी बोधसाय मंछवार (28) ने 19 अप्रैल को थाने में अपने बेटे अनुज के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया कि वह सुबह जंगल गया था और घर पर उसकी पत्नी सोनमति सरोती मंछवार दोनों बच्चों के साथ थी। दोपहर में लौटने पर घर सूना मिला, जबकि शाम को उसकी बेटी घर लौट आई। बेटी ने बताया कि मां उसे घर भेजकर छोटे भाई को लेकर नानी घर गई है। (रायगढ़ मां ने बेटे की हत्या)
इसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने जंगल में तलाश शुरू की, लेकिन कोई पता नहीं चला। अगले दिन आरोपी महिला अकेले घर लौटी और बेटे के बारे में लगातार टालमटोल करती रही।
खाई में मिला बालक का शव (Raigarh Mother Killed Son)
दो दिन की खोजबीन के बाद शनिवार की रात को रानीगौवा पहाड़ के पास एक पगडंडी किनारे महुआ पेड़ के पास पत्थर पर खून के धब्बे दिखाई दिए। आसपास खोजबीन करने पर गहरी खाई में मासूम अनुज का शव देखा गया।
जिसके सिर पर गंभीर चोट के साथ खून से लथपथ हालत में पड़ा था। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। तब पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज करते हुए संदेही महिला को हिरासत में लिया और पूछताछ किया।
लगातार गुमराह करती रही महिला
शुरुआत में महिला लगातार गुमराह करती रही और अपहरण जैसी कहानी गढ़ती रही, कि कुछ लोग बच्चे को छिनकर भाग गए हैं, पर पुलिस ने तथ्यों और परिस्थितियों के आधार पर सख्ती से पूछताछ की।
तब पूछताछ में महिला ने स्वीकार किया कि घटना के दिन वह अपने दोनों बच्चों को लेकर मायके जा रही थी। रास्ते में लड़की को घर जाने लौटा दी और अपने बेटे को गोद में लेकर पहाड़ी चढ़ाई के दौरान थकान में बेटे को जमीन में उतार कर पैदल चलने बोली पर बालक अनुज जमीन पर बैठ गया।
जमीन पर पटककर पत्थर से सिर कुचला (Raigarh son murder)
तब गुस्से में उसने अपने ढाई साल के मासूम बेटे को जमीन पर पटककर उसके सिर पर पत्थर से वार कर दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद वह घर लौटकर झूठी कहानी बनाकर सभी को भ्रमित करती रही। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। मामले की आगे जांच जारी है।



