PM Kisan 23rd Installment: पीएम किसान की 23वीं किस्त आपके खाते आए या नहीं? ऐसे चेक करें 

PM Kisan 23rd Installment: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के तारकेश्वर से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त जारी कर दी। इस दौरान देशभर के 9.44 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खातों में 18,880 करोड़ रुपये की राशि सीधे हस्तांतरित की गई। योजना के तहत पात्र किसानों को 2,000 रुपये की किस्त का लाभ मिला है।

 

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को हर वर्ष 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। यह राशि 2,000 रुपये की तीन समान किस्तों में सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजी जाती है। योजना की शुरुआत 24 फरवरी 2019 को की गई थी और अब तक 23 किस्तें जारी की जा चुकी हैं।

 

ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

 

किसान अपने मोबाइल या कंप्यूटर के माध्यम से घर बैठे अपनी किस्त का स्टेटस देख सकते हैं। इसके लिए पीएम किसान पोर्टल पर जाकर ‘Know Your Status’ या ‘Beneficiary Status’ विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या मोबाइल नंबर दर्ज कर कैप्चा भरें और ‘Get Data’ पर क्लिक करें। स्क्रीन पर किस्त और आवेदन से जुड़ी पूरी जानकारी दिखाई देगी।

 

लाभार्थी सूची में ऐसे देखें नाम

 

  1. पीएम किसान पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाएं।
  2. Beneficiary List विकल्प पर क्लिक करें।
  3. राज्य, जिला, उप जिला, ब्लॉक और गांव का चयन करें।
  4. Get Report पर क्लिक करें।
  5. लाभार्थियों की सूची स्क्रीन पर दिखाई देगी, जिसमें अपना नाम देखा जा सकता है।

 

खाते में नहीं आए 2,000 रुपये तो क्या करें?

 

यदि किसी किसान के खाते में राशि नहीं पहुंची है, तो इसके पीछे दस्तावेजों में त्रुटि या अधूरी प्रक्रिया कारण हो सकती है। किसानों को अपना ई-केवाईसी, आधार लिंकिंग, बैंक खाते की जानकारी और भूमि सत्यापन की स्थिति जांच लेनी चाहिए। योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य है। यदि भूमि सत्यापन लंबित है, तो संबंधित कृषि कार्यालय या पटवारी से संपर्क किया जा सकता है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *