Raipur Breaking: ब्रिज के नीचे ग्रिल में फंसी अधेड़ की लाश, जांच में जुटी पुलिस

Raipur Breaking

Raipur Breaking: राजधानी रायपुर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में सोमवार को PWD ब्रिज के नीचे ग्रिल में एक अज्ञात अधेड़ व्यक्ति की लाश फंसी हुई मिली। स्थानीय लोगों ने शव को देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को ग्रिल से निकालकर कब्जे में लिया।tcw

प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *