GPM Accident: तेज रफ्तार पिकअप ने दो महिलाओं को रौंदा, मौके पर दर्दनाक मौत

GPM Accident

GPM Accident: छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के गौरेला थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें मॉर्निंग वॉक पर निकली दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार और अनियंत्रित पिकअप कैंपर वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे दोनों महिलाओं ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। (गौरेला पिकअप कैंपर ने दो महिलाओं को रौंदा)

मिली जानकारी के अनुसार, घटना सुबह करीब 6:15 बजे आईटीआई सेमरा के पास मेन रोड की है। सारबहरा रोड निवासी बेला बाई पनसारी और सुशीला वर्मा रोज की तरह सैर के लिए निकली थीं। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार पिकअप (क्रमांक MP 21 G 0992) ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। (गौरेला पिकअप कैंपर एक्सीडेंट दो महिलाओं की मौत)

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों महिलाएं करीब 15 से 20 फीट दूर जा गिरीं। हादसे के बाद पिकअप वाहन पास में खड़ी एक बस से जा टकराया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। (Gaurela pickup camper accident)

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। उपनिरीक्षक सनत रात्रे ने बताया कि दोनों महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में वाहन का हेल्पर संदीप यादव घायल हुआ है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। घटना के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *