Kawardha Lightning Death: आकाशीय बिजली गिरने से अधेड़ की मौत, भेड़-बकरी चराने गया था

Kawardha Lightning Death

Kawardha Lightning Death: कवर्धा जिले में बेमौसम बारिश और तेज गरज-चमक के बीच आकाशीय बिजली गिरने से एक अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई। वह रोज की तरह अपने साथियों के साथ भेड़-बकरियां चराने गया था। घटना पिपरिया थाना क्षेत्र के मिरमिटी गांव की है। (कवर्धा आकाशीय बिजली गिरने से मौत)

मृतक की पहचान नेन सिंह धुर्वे के रूप में हुई है, जो मध्यप्रदेश के हर्राटोल, थाना मोतीनाला क्षेत्र का निवासी था। बताया जा रहा है कि नेन सिंह धुर्वे गुजरात से आए भेड़ व्यापारियों के साथ मजदूरी का काम करता था। अचानक मौसम ने करवट ली और तेज बारिश के साथ बिजली कड़कने लगी। बारिश से बचने के लिए नेन सिंह पास ही एक पेड़ के नीचे खड़ा हो गया। तभी तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली सीधे पेड़ पर गिरी और उसकी चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। घटना इतनी भयावह थी कि उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। (Kawardha lightning strike Death)

बारिश थमने के बाद साथियों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। (कवर्धा आकाशीय बिजली गिरने से अधेड़ की मौत)

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *