Korba Breaking: जूस पीने वाले सावधान, बर्फ में मिला मेंढक !

Korba Breaking: कोरबा शहर के घंटाघर चौपाटी क्षेत्र में के एक जूस सेंटर में इस्तेमाल की जा रही बर्फ के अंदर मेंढक जमा हुआ मिला। इस घटना के सामने आते ही व्यापारियों में भारी आक्रोश देखने को मिला और जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठने लगी। (कोरबा बर्फ में मेंढक)

कोरबा बर्फ में मेंढक

जानकारी के अनुसार चौपाटी स्थित एक जूस सेंटर संचालक बर्फ का उपयोग कर रहा था, तभी बर्फ के अंदर मेंढक दिखाई दिया। इसे देखते ही लोग चौक गए। चौपाटी संघ के अध्यक्ष रवि वर्मा ने बताया कि जूस सेंटर संचालक निहारिका क्षेत्र स्थित एक डिपो से बर्फ खरीदकर लाया था, जहां विभिन्न फैक्ट्रियों से थोक में बर्फ लाकर बेचा जाता है। संघ ने मांग की है कि बर्फ फैक्ट्री संचालक और सप्लाई करने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। (कोरबा बर्फ में जमा मिला मेंढक)

वहीं बर्फ डिपो संचालक डी गुप्ता ने कहा कि वह अलग-अलग फैक्ट्रियों से बर्फ (Korba frog found in ice) लाकर बेचता है और यह स्पष्ट नहीं है कि संबंधित बर्फ किस फैक्ट्री से आई थी। उन्होंने यह भी कहा कि जिस बर्फ में मेंढक मिला है, वह उनके डिपो से ही आया है या नहीं, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। इधर खाद्य अधिकारी विकास भगत ने कहा कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और जिले में संचालित सभी बर्फ फैक्ट्रियों की जांच की जाएगी। (Korba Barf me medhak)

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *