LPG Price: गैस कीमतों में भारी बढ़ोत्तरी, जानें नया रेट

LPG Price Hike:

LPG Price: नए वित्त वर्ष की शुरुआत के साथ ही आम आदमी और कारोबारियों को बड़ा झटका लगा है। सरकारी तेल कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 218 रुपये तक की बढ़ोतरी कर दी है, जिससे होटल, रेस्टोरेंट और ढाबा संचालकों की लागत बढ़ेगी। (LPG गैस महंगा)

CG LPG Rules

हालांकि घरेलू उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है। 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। राजधानी दिल्ली में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 913 रुपये पर स्थिर बनी हुई है। (LPG गैस महंगा)

आज से लागू हुई नई दरों के बाद देश के महानगरों में सिलेंडर की कीमतें कुछ इस प्रकार हैं-

लगातार दूसरे महीने बढ़ीं कीमतें (LPG Price Hike)

गौरतलब है कि पिछले महीने (1 मार्च) भी कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम में 114.5 रुपये की वृद्धि हुई थी। लगातार दूसरे महीने हुई इस बढ़ोतरी से रेस्टोरेंट, होटल और ढाबा चलाने वालों की जेब पर सीधा असर पड़ेगा, जिससे बाहर खाना महंगा हो सकता है।

LPG Cylinder Price
क्यों बदलते हैं दाम ? (Commercial Cylinder Price Hike)

इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम जैसी सरकारी कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों और डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति को देखते हुए गैस के दाम तय करती हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *