Bank Holiday Today: आज महावीर जयंती पर बैंक खुले या बंद? जानें..

Bank Holiday Today:

Bank Holiday Today: आज 31 मार्च 2026, मंगलवार को महावीर जयंती के अवसर पर देशभर में जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर का जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। इस मौके पर कई राज्यों में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है, जिसके चलते बैंकिंग सेवाओं पर असर पड़ा है। (आज बैंक खुले या बंद)

भारतीय रिजर्व बैंक के अवकाश कैलेंडर के अनुसार, आज दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ और झारखंड सहित कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। हालांकि, ग्राहकों को डिजिटल सेवाओं में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और एटीएम सेवाएं सामान्य रूप से चालू रहेंगी। (महावीर जयंती बैंक बंद)

Bank Holidays 2026

शेयर बाजार भी आज पूरी तरह बंद रहेगा। निवेशकों के लिए आज ट्रेडिंग नहीं होगी। इक्विटी, डेरिवेटिव और एसएलवी सेगमेंट में कोई कारोबार नहीं होगा। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) सुबह के सत्र में बंद रहेगा, जबकि शाम के सत्र में ट्रेडिंग शुरू होगी। (Mahavir Jayanti Bank Closed)

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *